चर्चा में

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने PM मोदी से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बातचीत की

उपराष्ट्रपति हैरिस ने प्रधानमंत्री को अपनी ‘ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग रणनीति’के तहत भारत सहित अन्य देशों को कोविड-19 टीके बनाने की अमेरिका की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Mau News

प्रधानमंत्री ने अमेरिका के निर्णय तथा हाल के दिनों में अमेरिकी सरकार, कंपनियों तथा अमेरिका स्थित भारतीय प्रवासी समुदाय से भारत को प्राप्त सहायता के सभी रूपों और एकजुटता के लिए उपराष्ट्रपति हैरिस की सराहना की।

दोनों नेताओं ने वैक्सीन मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र सहित अमेरिका और भारत के बीच स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाने के जारी प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी की क्षमता तथा महामारी के दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रभाव के समाधान में क्वाड वैक्सीन पहल को रेखांकित किया।

Mau news
Mau News

प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति के सामान्य हो जाने के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति हैरिस का भारत में स्वागत करने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *