अपना जिला

घोसी से आजमगढ़ के लिए समय से हो बसों का संचालन नागरिकों की मांग

@रूपेन्द्र भारती घोसी से…

घोसी/मऊ। सरकार प्रदेश में या देश में तरक्की होने के चाहे जाए जितने भी दावे कर ले लेकिन छोटी-छोटी जरूरते और आवश्यक चीजों के संचालन में सरकार के दावे फेल नजर आते हैं और इन समस्याओं में केवल सरकार ही दोषी नहीं है जबकि सरकार के अधीन काम करने वाले प्रशासन के लोग की लापरवाही भी एक कारण हो सकती है।घोसी से मण्डल मुख्यालय आजमगढ जाने के लिए रोडवेज बसों का नियमित संचालन नहीं होने से लोगों को अपने आवश्यक कार्य से समय से पंहुचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में लोगों ने माँग किया है कि जनहित में प्रातः काल रोडवेज की बसों का नियमित संचालन किया जाये अन्यथा व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।
घोसी नगर से मण्डल मुख्यालय आजमगढ़ के लिए रोडवेज की बसों का नियमित संचालन नहीं होने से लोगों को कमिश्नरी सहित अन्य कार्यों को करने के लिए क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योकि लोगों को अपने कार्यों को निपटाने के लिए समय से आजमगढ़ पहुचने में आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताडित होना पड़ता है। साथ ही समय का अनावश्यक नुकसान भी होता है। इस संबंध में समाजसेवी संजय कुमार सिंह एवं पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी आदि ने माँग किया है कि जनहित में प्रातः काल रोडवेज की बसों का नियमित संचालन किया जाये अन्यथा व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।

घोसी के आमजन की समस्या कोई मामूली नहीं है जबकि इससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों है। रोडवेज विभाग की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की इस ओर अनदेखी के कारण, कहीं न कहीं आम जनता समस्याओं में पिसती नजर आती है। और शासन प्रशासन के लोग आंखें मूंदे सोए नजर आते हैं। आजमगढ़ हेतु घोसी से बस का संचालन नियमित और समय बद्धता से ना होने के कारण यह समस्या आ रही है प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *