रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ के युवाओं ने कॉम्पोजिट स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
मऊ, 15 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ को पी.एम. श्री कॉम्पोजिट स्कूल, सुल्तानपुर रानीपुर मऊ के प्रधानाचार्य शिव शंकर राम द्वारा विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए आमंत्रित किया गया।
इस विशेष दिन पर क्लब ने स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आधारित एक रचनात्मक परियोजना का आयोजन किया। इसके तहत विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मटकी सजावट प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने आज़ादी और जन्माष्टमी थीम पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्लब ने विद्यालय को वॉलीबॉल नेट, वॉलीबॉल और पोल का पूरा सेट उपहार में दिया, ताकि विद्यार्थी खेलकूद में भी सक्रिय रूप से भाग ले सकें।
कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष रोटरैक्टर सूर्यान्शु सर्राफ ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, इसके ऐतिहासिक संदर्भ और इसे मनाने के कारणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि जीवन के हर क्षेत्र में नियमित शारीरिक गतिविधि का कितना महत्व है और विद्यार्थियों को खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्लब के सचिव रोटरैक्टर वेदांत वर्मा, रोटरैक्टर अभय गुप्ता, रोटरैक्टर आकाश जायसवाल, रोटरैक्टर उत्सव जायसवाल, रोटरैक्टर आर्यन जायसवाल, रोटरैक्टर यश अग्रवाल, रोटरैक्टर अंबर मद्धेशिया, रोटरैक्टर तेजस अग्रवाल, रोटरैक्टर रचित अग्रवाल, रोटरैक्टर शिवम जायसवाल,रोटरैक्टर अभय गुप्ता, रोटरैक्टर वरुण शर्मा, रोटरैक्टर गौरव वर्मा, रोटरैक्टर हर्ष वर्मा और रोटरैक्टर अभिषेक वर्मा उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।



