मुंशीपुरा मोड़ पर रोटरी के यात्री विश्रामालय का सीओ व ईओ ने किया उद्घाटन
० रोटरी यात्री विश्रामालय का सीओ और ईओ ने संयुक्त रूप से किया लोकार्पण
0 मुंशीपुरा मोड़ तिराहे पर चिल्लाती धूप में राहगीरों को मिलेगी राहत
0 नगर पालिका लगाएगी पेयजल के लिए वाटर कूलर: ईओ
मऊ। रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन की ओर से बहुप्रतीक्षित मुंशीपुरा मोड़ तिराहा स्थित नवनिर्मित रोटरी यात्री विश्रामालय का क्षेत्राधिकारी सदर धनंजय मिश्रा और नगर पालिका परिषद मऊ के अधिशासी अधिकारी दिनेश यादव के संयुक्त कर कमलों द्वारा गुरुवार को हुआ। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ श्री यादव ने यहां जल्द ही राहगीरों को पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर की स्थापना कराने की घोषणा किया।
रोटरी क्लब इंटरनेशनल के निर्देशानुसार रोटी क्लब मऊ नाथ भंजन की ओर से नवनिर्मित यात्री विश्रामालय का क्षेत्राधिकारी सदर और अधिशासी अधिकारी ने संयुक्त रूप से विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन करके किया इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा भाव के लिए निरंतर कार्य कर रही है ऐसे में सामाजिक दायित्व को पूर्ति करने के लिए रोटेरियन बंधु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी बारिश और ठंड के मौसम में यात्री विश्राम आल है वरदान साबित होगा। यहां पर प्रकाश और पंखे की भी व्यवस्था की जाएगी।
नगर पालिका परिषद के साथी अधिकारी दिनेश यादव ने कहा कि गर्मी के मद्देनजर राहगीरों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल्द ही एक वाटर कूलर की स्थापना कराई जाएगी ताकि जनसामान्य को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।
क्लब के अध्यक्ष डॉ असगर अली सिद्दीकी एवं सचिव प्रदीप सिंह एडवोकेट ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष श्री सिद्दीकी ने किया। यात्री विश्राम वाले निर्माण कार्य के संयोजक श्री शाहिद कमाल और साजिद अनवर रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ रोटेरियन डा. एससी तिवारी, डा. एचएन सिंह, जेपी मिश्रा, शमीम अहमद, विजय गुप्ता, सचिन्द्र नाथ सिंह, डा. क्षितिज आदित्य सिंह, डा. ख़ालिद अहमद, तेज प्रताप तिवारी, सौरभ बरनवाल, अजीत सिंह, डा. अश्वनी सिंह, भाजपा नेता अरिजीत सिंह, संजय पांडेय, कल्याण सिंह, हरिओम राय, प्रवीण श्रीवास्तव, बृजराज, चंदन पंडित, अशरफ़, हरीश, आदि मौजूद रहे ।





