अपना जिला

PM आवास के नाम पर कोई माँग रहा है रूपया तो इस नंबर पर कम्प्लेन करें

मऊ। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत जनपद के समस्त नगरीय निकायों में शासन स्तर से सीधे लाभार्थी के बैंक खातों में धनराशि अंतरित की जा रही है। उक्त योजना में यदि किसी बिचौलिए / दलाल / कर्मचारी द्वारा आवास के नाम पर किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग की जा रही है तो पैसा किसी को न दें। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत नया आवेदन नहीं लिया जा रहा है। भविष्य में विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत आवेदन लिया जायेगा तो इसकी सूचना विभिन्न माध्यमों से पृथक से दी जायेगी। आवास के संदर्भ में यदि कोई फोन से या प्रत्यक्ष रूप से धनराशि की मांग करता है तो परियोजना अधिकारी डूडा मऊ के मो०नं० 8573002300 पर बता सकते हैं या Whatsapp कर सकते है। योजना के कार्यदायी संस्था के किसी जे०ई०/सर्वेयर द्वारा जियोटैग कराया जाता है जिनके पास अपना परिचय पत्र होता है, बिना परिचय-पत्र के जियोटैग न कराये। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 17624 लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण कराया जा रहा है जिसमें से लगभग 16761 लाभार्थियों ने आवास पूर्ण करा लिए हैं जिन लाभार्थियों द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं कराया जा रहा है, अब धनराशि के वापसी की कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी। अतः लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि तत्काल प्राप्त धनराशि के सापेक्ष आवास पूर्ण कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत किसी भी प्रकार की कोई धनराशि की मांग नहीं की जाती है। यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *