अपना जिला

रोटरी क्लब मऊ ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

मऊ।  15 अगस्त को पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, इस कड़ी में रोटरी क्लब मऊ द्वारा अमृत सरोवर रकौली में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गणमान्य लोगो की उपस्थिति में झंडारोहन एवं वृहद पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमे तरह तरह के पौधे कुछ फलदार,कुछ पौधे तथा कुछ छायादार पौधे और फूल भी लगाए गए.. अमृत सरोवर पर उपस्थित गणमान्य लोगो एवं बच्चों ने झंडारोहन के पश्चात् राष्ट्रगान गया गया ।

अमृत सरोवर स्थल रकौली पर उपस्थित बिद्यालय के बच्चो ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी…

तत्पश्चात रोटरी क्लब मऊ के सभी सदस्य प्राथमिक विद्यालय रकौली पहुँचे जहाँ सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य  सतीश सिंह ने सभी रोटेरियन का अंगवस्त्र, कैप और बैच लगा कर स्वागत किया। इसके बाद रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष अजीत सिंह तथा रोटरी क्लब मऊ के सभी सदस्यों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से झंडारोहण किया गया और राष्ट्रगान गया गया। आपको बताते चले कि रकौली प्राथमिक विद्यालय जो कि कहने को तो सरकारी विद्यालय है लेकिन वहाँ के प्रधानाचार्य सतीश सिंह ने उसको इतना सुसज्जित ढंग से सजाया है कि प्राइवेट स्कूल भी उसके आगे फीका पढ़ जाये यह विद्यालय जो राज्य स्तर तथा केंद्र स्तर पर स्थापित हो चुका है यह मऊ जनपद वासियो के लिए गर्व कि बात है, यहाँ पर रोटरी क्लब मऊ ने झंडारोहण कर बच्चो को मिठाईयां, पेन, पेन्सिल रबड़, पुस्तके इत्यादि वितरित किया। बच्चो द्वारा एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.छोटे -छोटे प्यारे नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत शानदार एवं अद्धभुत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,उनकी जितनी भी तारीफ कि जाये कम होगी.
संयोग से रोटरी क्लब मऊ के सदस्य डॉ अजय सिंह के बेटे का जन्मदिन भी 15 अगस्त को होने के कारण उपस्थित बच्चो के बीच केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आजादी का ये महापर्व हमें अनगिनत शहादत और बलिदान के बाद मिला है, इस आजदी के लिए हमारी माओं ने अपने बेटे, बहनो ने अपने भाइयो, पत्नियों ने अपने पतियों को खोया है तब जाकर हमें आज आजादी की खुली हवा में सांस लेने का शौभाग्य मिला है.आज उन महापुरुषो को याद करने का दिन है. कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमारा जन्म आजाद भारत में हुआ.आज का ये दिन उन महापुरुषों को याद करके उनके आदर्शो पर चलतें हुए देशप्रेम की भावना को जगाता है, कहा कि छोटी छोटी बातो को करके भी हम देश को अपना योगदान दे सकते है जैसे हम यदि सिर्फ अपने आस पास सफाई का भी ध्यान रक्खे तो ऐसा करके भी हम देश को अपना समर्पण तथा योगदान दे सकते है, बच्चों को सन्देश दिया कि कम से कम पर्यावरण के लिए एक पौधा जरूर लगाए ये भी देश के लिए समर्पण ही है।
रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार द्वारा रोटरी क्लब मऊ को अपने यहाँ आमंत्रित करने के लिए प्रधानाचार्य सतीश सिंह सहित सभी अध्यापको का आभार जताया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी।
शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर रो. डॉ संजय सिंह ने कहा कि हम जिस भी कार्यक्षेत्र में है उस कार्य को अपनी पूरी ईमानदारी, सच्चाई और कर्तब्य निष्ठा के साथ करें तो ये भी देश सेवा ही है ऐसा करके हम देश को अपना योगदान देते है.डॉ संजय सिंह ने बच्चो कें सथ संवाद भी किया और कहा कि रोटरी क्लब मऊ हमेशा सेवा भव के साथ लोगो कि सेवा कर रहा है और हमेशा करता रहेगा।
रो. डॉ एच एन सिंह ने कहा कि रकौली का ये विद्यालय अपने आप में अनूठाविद्यालय है यहाँ के अध्यापक जिस मेहनत और लगन से बच्चो को पढा रहे है ये भी देश सेवा ही है। उच्चकोटि की शिक्षा के लिए उन्होंनेविद्यालय प्रबंधन और उपस्थित अध्यापको की सराहना की।
क्लब के पूर्व सचिव रो. प्रदीप सिंह ने कहा कि यहाँ बच्चो को जिस उच्चकोटि कि शिक्षा मिल रही है ये भी देश के बिकास में अहम् कड़ी है इसके लिए बिद्यालय से जुड़े सभी लोगो का उन्होंने आभार जताया।
इस कार्यक्रम को डॉ राहुल,रो.डॉ ज्ञानेंदर,पुरुषार्थ सिंह,रो. डॉ अजय सिंह, आदि ने भी सम्बोधित किया, रो.डॉ अजय सिंह विद्यालय की सुंदरता को देखते हुए भावुक हो उठे और उन्होंनेविद्यालय को 4 सीलिंग पंखे देने की घोषणा की,
अंत मेंविद्यालय के हेडमास्टर सतीश सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन की खातिरविद्यालय पर आने के लिए रोटरी क्लब मऊ के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ उत्तरा सिंह, डॉ एस खालिद, प्रतीक जायसवाल, तेज प्रताप तिवारी, गॉव के प्रधान और गांव के सम्मानित सदस्य अध्यापक सदफ सहित सभी अध्यापक एवं बच्चे मौजूद रहे।
अंत में विकास सिंह निकुम्भ (एडवोकेट) ने विद्यालय पर आने के लिए रोटरी क्लब मऊ का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *