रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा जिला चिकित्साधिकारी व डीआईओ के सहयोग से कोविड 19 वैक्सीनेशन का आयोजन

मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा जिला चिकित्साधिकारी व डी आई ओ के सहयोग से दर्पनारायनपुर गाँव मे कोविड 19 वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया जिसमें गाँव के 155 लोगों का पहला टीकाकरण किया गया। गाँव के लोगों ने विशेष कर महिलाओं ने बहुत ही उत्साहपूर्वक टिका लगवाया।क्लब द्वारा लोगो को कोविड से बचने और उसके नियमो के पालन के बारे में बताया गया व मास्क वितरण किया गया।इस शिविर के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय थे उन्होंने अपने उद्धबोधन में जनता से जल्द से जल्द टिका लगवाने का आहवान किया और यही एक विकल्प बताया।और रोटरी प्राइड की तारीफ किया कि जो काम हमको करना चाहिए वो आप कर रहे है और जनता को जागरूक कर रहे है।उन्होंने सदैव सहयोग का वादा किया।गांव में अभी भी जागरूकता की बहुत जरुरत है क्यो की हमने देखा कि अगर आज क्लब शिविर न लगाता तो अभी ये टीका नही लगवाते।95%लोगो ने टीका नही लगवाया था।सबका पहला टीकाकरण हुआ है।और अगर हम दूसरे डोज के लिए पुनः 12 अक्टूबर को शिविर नही लगाएंगे तो ये लोग दूसरा टिका नही लगवायेंगे।इसी लिए क्लब ने 12 अक्टूबर को दूसरा कैम्प लगने का वादा किया है तभी जा कर हम अपने मकसद में कामयाब होंगे।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव जितेंद कार्यक्रम संयोजक विनोद वर्मा,डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू कोऑर्डिनेटर वैक्सिनेसन आलोक खंडेलवाल, राकेश गर्ग, गिरिराज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रत्नेश सिन्हा, अरुण अग्रवाल, सौरभ, विशाल, आजाद, बृजेश उमर व गाँव के प्रधान दिनेश यादव इत्यादि उपस्थित थे।








