रोटरी क्लब मऊ का नवीन पहल, निःशुल्क शारदा नारायन ग्रामीण चिकित्सालय का शुभारम्भ

मऊ। पहसा गढवा स्थित शारदा नारायन इन्स्टीटयूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेस में ग्रामीण चिकित्सालय का उद्घाटन शारदा नारायन हास्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 एकिका सिंह, रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया है। इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें 35 मरीजो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श व दवा दिया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह ने कहा कि इस ग्रामीण हास्पिटल में 24 घंटे निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। रोटरी क्लब मऊ व शारदा नारायन हास्पिटल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो में उच्चत्तम चिकित्सा सेवा मुहैया कराना तथा इन क्षेत्रो के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर डा0 सुजीत सिंह, डा0 राहुल कुमार, डा0 रूपेश सिंह, डा0गौतम कुमार, शिवकुमार सिंह, मनीष शर्मा, गौरव सिंह, सुमित, संजय कुमार गांधी आदि लोग उपस्थित रहे।



