रोटरी क्लब मऊ ने जेपी हीरो एजेंसी पर टीकाकरण अभियान आयोजन

मऊ। जैसा कि हम सभी जानते हैं कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार टीकाकरण है, लेकिन कुछ लोगों में टीकाकरण को लेकर विभिन्न तरह के भ्रम व्याप्त है। ग्रामीण और दूरदराज के इलाके में टीकाकरण को लेकर लोग संशय में हैं।
इसी क्रम में रोटरी क्लब द्वारा चलाये जा रहे जनपद में टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत आज जेपी हीरो एजेंसी भुजौटी में टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया जिसका प्रोग्राम का उद्धघाटन रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ संजय सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। साथ में सचिव सचिन्द्र सिंह ,संयोजक रोटेरियन डॉ अश्वनी सिंह , रोटेरियन डॉ एस0एन खत्री, रोटेरियन डॉ एच0एन सिंह , रोटेरियन जय प्रकाश मिश्रा, रोटेरियन अजित सिंह, रोटेरियन सौरभ बरनवाल, रोटेरियन शैलेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर डॉ संजय सिंह ने बताया की टीके को लेकर अफवाह फैलाने वाले लोगों के दुश्मन हैं। कोरोना टीके हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं और यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि ये टीके कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हथियार हैं। उन्होंने कहा कि भारत को कोरोना महामारी से मुक्त बनाने के लिए हर पात्र व्यक्ति को टीका लगवाना चाहिए। टीकाकरण में झिझकना ही कोरोना को आमंत्रण देना है।कुछ लोग निहित स्वार्थ के लिए देश के कुछ क्षेत्रों में कोरोना के टीके को लेकर अफवाहें और आशंकाएं फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्व लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के दुश्मन हैं।
आगे डॉ सिंह बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान चला रही है। देश में अब तक करोड़ों लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। भारत उन देशों की तुलना में कोरोना टीकाकरण में बहुत आगे है, जिनके पास पहले से ही बेहतर संसाधन और सुविधाएं थीं।
अंत में डॉ सिंह ने वह मौजूद डॉक्टरों और सभी कर्मचारियौ का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया जो इस कोरोना जैसी भवायाह बीमारी में तत्पर डटे हुए है और अपने काम को अंजाम दे रहे है।

