दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों संग परामर्श संगोष्ठी का आयोजन
मऊ। ब्लॉक संसाधन केंद्र रतनपुरा पर दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का एक परामर्श संगोष्ठी तथा संचारी रोग का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य दिव्यांगाता व उनके देखभाल क्या अपने आसपास साफ सफाई रखने की समुचित जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र द्वारा दिव्यांग छात्रों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु शिक्षक व माता-पिता की सामूहिक सहभागिता पर विशेष कार्य अपने की अपेक्षा की गई। जिसमें ऐसे छात्र राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल हो अपना योगदान प्रदान कर सके। इस कार्यक्रम में परिषदीय दिव्यांग विद्यालयों से अध्यनरत दिव्यांग छात्रों का प्रमाण पत्र मेडिकल टीम द्वारा बनाया गया। इस कार्यक्रम में ऋषभ त्रिपाठी, विनय सिंह अमित कुमार, गजाला कमर, राजेंद्र चौहान, अमरनाथ गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव एवं डॉ अनिल कुमार(फिजिशियन) आदि शामिल रहे।

