दैनिक जागरण के आशुतोष की अब अमर उजाला में नई पारी
मऊ। दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी अब अमर उजाला के पत्रकार होंगे, उन्होंने दैनिक जागरण से इस्तीफा देकर अमर उजाला अखबार को ज्वाइन कर लिया है। मूलरूप से मऊ जनपद के कोपागंज ब्लाक के चौबेपुर गांव निवासी आशुतोष चतुर्वेदी दैनिक जागरण में पिछले तीन वर्षों से दैनिक जागरण अखबार मऊ में संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे थे, इसके पूर्व भोपाल में ईटीवी, आईबीएन 7, लाइव इंडिया में कार्य कर चुके हैं। आपने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री हासिल किया है। श्री चतुर्वेदी ने अपनी नई पारी की शुरुआत अमर उजाला फ़ाउंडेशन द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित रक्तदान शिविर पर किया। आज से अपनी लेखनी श्री चतुर्वेदी अमर उजाला मऊ में शुरुआत करेंगे। उनके इस नई पारी पर लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामना दिया है।


