पुण्य स्मरण

पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. अखण्डा नंद सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर बालिका उत्सव का आयोजन

रतसर /बलिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख गड़वार व पूर्व प्रबंधक रतसर इण्टर कॉलेज स्वर्गीय अखण्डा नंद सिंह की सातवीं पुण्यतिथि 18 फरवरी को रतसर इण्टर कॉलेज के प्रांगण में अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में बालिका उत्सव पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

TrackingPath

कार्यक्रम का प्रारंभ आचार्य पं०शंकर पाठक , पं० अजय तिवारी, पं० सूर्य प्रकाश पाण्डेय, पं० लोकेश्वर पाण्डेय व यजमान- मुक्तानंद सिंह प्रबंधक रतसर इण्टर कॉलेज, दीप्ति सिंह सचिव अक्सा फाउंडेशन , स्मृति सिंह निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कलां ने पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक पूजन आदि समस्त कार्यक्रम वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ। तत्पश्चात पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय अखण्डा नंद सिंह के तैल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रतसर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य। मुक्तानंद सिंह दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निशुल्क सेनेटरी पैड पीपर स्प्रे का वितरण हुवा। निबंध लेखन, रंगोली रचना, मेहंदी रचना, रस्साकशी, निशानेबाजी आदि प्रतियोगिता में विजई हुई छात्राओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुक्तानंद सिंह , दीप्ती सिंह, स्मृति सिंह, भानु प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह व समस्त विद्यालय स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *