डा. लाल पंकज सिंह ने संभाला
फसल सुरक्षा वैज्ञानिक का दायित्व

रतनपुरा/मऊ।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी, मऊ में फसल सुरक्षा वैज्ञानिक के पद पर डॉ लाल पंकज कुमार सिंह ने बुधवार दिनांक 18 मई 2022 को अपना पदभार ग्रहण किया। डॉ. सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं। इससे पूर्व श्री सिंह विश्वविद्यालय के कई कृषि विज्ञान केंद्रों में प्रक्षेत्र प्रबंधक के पद के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं तथा पूर्व में कृषि विभाग में उप परियोजना निदेशक (आत्मा) के पद पर जनपद
रायबरेली में भी कार्य कर चुके हैं। इसके साथ-साथ श्री सिंह सोशल मीडिया ( फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब), रेडियो , दूरदर्शन आदि के माध्यम से भी हजारों किसानों को अपने साथ जोड़कर कृषि तकनीकों को कृषकों के बीच बहुत ही सरल एवं सहज रूप में प्रसारित करते आ रहे हैं। श्री सिंह के आने से जनपद के कृषकों के बीच फसल सुरक्षा संबंधित समस्याओं के निदान में काफी आसानी होगी तथा साथ ही मधुमक्खी पालन एवं मशरूम उत्पादन में कृषक एवं नवयुवक प्रशिक्षण प्राप्त कर छोटे उद्यमों को विकसित कर अपनी आए संवर्धित कर सकते हैं।

