राजस्व विभागकी पैमाइस से पहले ही ग्राम प्रधान ने बनवाया चकमार्ग

० किसान ने अपनी आराजी पर लगाया अतिक्रमण का आरोप
पुलिस को दी तहरीर
रतनपुरा/मऊ। विकास खंड के अतरौल पांडे में बिना चक की पैमाइस कराए ग्राम प्रधान द्वारा किसान की जमीन में चकमार्ग का निर्माण करा दिया गया है।किसान ने ग्राम प्रधान पर उसकी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के अलावा हलधरपुर पुलिस को तहरीर दे दी है।
नसीराबाद निवासी शिवानंद पांडे द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अतरौल पांडे में आराजी नंबर 70 रकबा 1.400 हेक्टेयर भूमि उनके पिता के नाम है। ग्राम प्रधान लालजी द्वारा उसकी जमीन पर जबरदस्ती चकमार्ग का निर्माण कराया जाने लगा तो किसान ने पैमाईश करा कर निर्माण करने की सिफारिश किया परंतु प्रधान द्वारा किसान के साथ बदसलूकी करते हुए निर्माण न रोकने की धमकी दी गई।किसान ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस बुलाई गई इसके बाद भी प्रधान जमीन की पैमाइस कराने को तैयार नहीं हुआ और निर्माण जारी रखा।बाद में किसान हलधरपुर थाने पहुंचकर अपनी तहरीर प्रभारी निरीक्षक शत्रुंजय सिंह को दी ,थाना प्रभारी ने आनन फानन में राजस्व निरीक्षक रामकृत पासवान से बात कर जमीन की पैमाईश कराने के लिए कहा गया,तथा 31 मई को जमीन की पैमाइस का दिन सुनिश्चित किया गया।थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधान को तब तक निर्माण न करने की हिदायत दी गई। ग्राम प्रधान ने प्रभारी निरीक्षक की बातो को दरकिनार करते हुए किसान की जमीन पर अतिक्रमण करते हुए रास्ते का निर्माण करा दिया है। किसान ने ग्राम प्रधान के इस तानाशाही रवैयए की जानकारी विभाग के ऊपर के अधिकारियों को भी दे दी है।

