योग शिविर के 5वें दिन सूक्ष्म व्यायाम, आसन योगिक, जोगिंग, सूर्य नमस्कार व प्राणायाम का अभ्यास कराया

मऊ। परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव के पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में एवं युवा भारत केंद्रीय प्रभारी रामाशीष कुशल मार्गदर्शन में पतंजलि युवा भारत जनपद मऊ द्वारा पुरानी तहसील स्थित आर एस पैलेस में चल रहे 10 दिवसीय निशुल्क योग शिविर के 5 वें दिन पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी बृजमोहन ने योग शिविर के 5वें दिन योग की विभिन्न क्रियाओं जैसे सूक्ष्म व्यायाम विभिन्न प्रकार के आसन योगिक जोगिंग सूर्य नमस्कार व प्राणायाम का अभ्यास कराया।
राज्य प्रभारी बृज मोहन ने कैंसर के बारे में बताते हुए कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति योग को जीवन में अपनाते हैं तो उनके शरीर के सभी सेल को पूर्ण आक्सीजन प्राप्त होगा , उनके शरीर में तत्वों का संतुलन होगा । असाध्य रोगों, मधुमेह, रक्तचाप, थायरॉइड, कैंसर जैसे रोगों से ग्रसित आज हज़ारों लोग योग के माध्यम से ठीक हो चुके है । अगर योग को अपनाया जाए तो हर रोग से मुक्त होंगे और भविष्य में कैंसर जैसी होने वाली भयानक बीमारियों से बच सकते हैं ।
योगाभ्यास के क्रम में उन्होंने सूर्य नमस्कार के 12 आसन, सूक्ष्म व्यायाम, योगिक जोगिंग के साथ भ्रस्तिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्दगीत प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया की प्राण को जब हम विधि के साथ, एकाग्रता के साथ, विश्वास के साथ, संकल्प के साथ, निष्ठा के साथ लेतें है तो सामान्य श्वास की क्रिया प्राणायाम बन जाती है। इस शिविर में युवा भारत जिला प्रभारी राजन वैदिक, तहसील प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक आकाश चौहान, अवनीश पांडेय, नकुल यादव, किरन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

