रचनाकार

चन्द्रयान : खोजों को अब नया आयाम मिलेगा, दुनिया को नवीन ज्ञान मिलेगा

@राजेश कुमार सिंह…

अनुसंधानों ने भारत का मान बढ़ाया,
इसरो ने हमें चाँद पर पहुंचाया।
जिससे अनभिज्ञ थी अभी सारी दुनिया,
उसको है अब जानने की बारी।
दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान तीन ने अर्जुन-प्रज्ञान को पहुंचाया।
आता था जो हमारे सपनो में,
उसको वैज्ञानिकों ने साकार कर दिखाया,
अर्जुन उतरा जब चाँद पर,
हर्षित हुए हम अपने-आप पर।
अब तो आयी प्रज्ञान की बारी,
यहीं पूर्ण हो गयी थी भारत की तैयारी।
झूम उठी हमारे साथ दुनिया सारी,
जिसकी वैज्ञानिक दशकों से कर रहे थे तैयारी।
अब तक तो थे हम चाँद पर थोड़ा पीछे,
चंद्रयान तीन ने दक्षिणी ध्रुव पर कर दिया हमें सबसे आगे।
भारत को अब करना है नेतृत्व,
जो देता सदा बसुधैव कुटुम्बकम को महत्व।
जिस रास्ते से प्रज्ञान आगे बढ़े,
उस पर अशोक स्तम्भ और इसरो की छाप पड़े।
यह हजारों वर्षों तक अमिट रहे,
जो पीढ़ियों तक हमें गौरवान्वित करे,
भारत अब दुनिया के नेतृत्व को तत्पर है,
यही तो स्वर्णिम, पावन, पुनीत अवसर है।
खोजों को अब नया आयाम मिलेगा,
दुनिया को नवीन ज्ञान मिलेगा,
भारतवंशियों ने नासा और ईएसए का मान बढ़ाया,
इसरो ने भारत का सम्मान बढ़ाया।।

लेखक…
स्वतन्त्र स्तम्भकार एवं विश्लेषक
काब्य के क्षेत्र में एक प्रयास
9415367382

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *