महामहिम ने मऊ के राजकिशोर सिंह को राजा एमपी सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ का कार्यपरिषद सदस्य मनोनीत किया
आगरा। डॉक्टर डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के आगरा कॉलेज में रक्षा अध्ययन विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष राजकिशोर सिंह को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की कार्यपरिषद का सदस्य मनोनीत किया है। इस कार्य परिषद में अवकाश प्राप्त जज एसएन वर्मा आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति आशु रानी एवं नई दिल्ली के राहुल गौतम को भी सदस्य मनोनीत किया है।
राज किशोर सिंह लगभग 32 वर्षों से आगरा कॉलेज में अध्यापन का कार्य किया आपने अनेक शोध पत्र वह विदेशों में अपने शैक्षणिक कार्यों के लिए भ्रमण किया राज किशोर सिंह मऊ जनपद के रतनपुरा ब्लाक के मेउड़ी कला के मुख्य निवासी हैं l आपके उच्च शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से हुई प्रारंभिक शिक्षा गांव और रतनपुरा नेहरू इंटर कॉलेज से हुई । आपने आपने विदेश में कई विश्वविद्यालयों में शैक्षिक कार्य के लिए भ्रमण किया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ,स्वीटजरलैंड ,चीन दक्षिण कोरिया, स्वीडन, फिनलैंड प्रमुख है है।
श्री इस सफलता पर आगरा, मऊ सहित अन्य जनपदों में उनके साथियों व प्रशंसकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है ।

