काम की बात

मुंम्बई के ईगतपुरी-कल्याण स्टेशनों के मध्य भूस्खलन के कारण निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया

वाराणसी 22 जुलाई, 2021: मध्य रेलवे के मुंम्बई मंडल के लोनावाला-कल्याण रेल खंड पर ईगतपुरी-कल्याण स्टेशनों के मध्य भूस्खलन के कारण निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया।
निरस्तीकरण…

  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रही।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 01059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रही।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर विशेष गाड़ी निरस्त रही।
  • जयनगर से 24 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 01071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी विशेष गाड़ी निरस्त रही।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रही।
  • छपरा से 24 जुलाई,2021 को प्रस्थान करने वाली 01060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
  • गोरखपुर से 24 जुलाई,2021 को प्रस्थान करने वाली 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

  • मार्ग परिवर्तन…
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग थाणे-बसई रोड-नंदूरबार-जलगांव-भुसावल के रास्ते चलायी गयी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग थाणे-बसई रोड-नंदूरबार-जलगांव-भुसावल के रास्ते चलायी गयी।
  • मुंम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 22 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02534 मुंम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग थाणे-बसई रोड-नंदूरबार-जलगांव-भुसावल के रास्ते चलायी गयी।

अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *