रेल खंड के मध्य पुल पर वर्षा के जल से खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण दो गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

वाराणसी18 अगस्त, 2021: पूर्व रेलवे के मालदा टाउन मंडल के जमालपुर-साहिबगंज रेल खंड के मध्य पुल पर वर्षा के जल से खतरे के निशान से ऊपर पहुँच जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- मालदा टाउन से 18 अगस्त, 2021 को चलने वाली 03483 मालदा टाउन-दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग कटिहार-बरौनी के रास्ते चलायी जायेगी।
- भागलपुर से 19 अगस्त, 2021 को चलने वाली 05097 भागलपुर-जम्मूतवी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बाका-जसीडीह-झाझा-कियूल के रास्ते चलायी जायेगी।




