अपना जिला

नए वर्ष पर रेल यात्रियों को एक्सलेटर चालू होने की मिली सौगात

मऊ । स्थानीय मऊ जंक्शन स्थित स्टेशन के वीआईपी कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान मऊ जंक्शन स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के काफी प्रयास के बाद त्वरित गति से नए वर्ष के पूर्व संध्या को ही बहुत दिनों से बंद पड़ी नई नवेली एक्सलेटर चल पड़ी, स्टेशन अधीक्षक ने यहां सलाहकार समिति के सदस्यों को एक्सीलेटर पर आसीन करा कर हमेशा चलते रहने का वादा किया।
सलाहकार समिति के सदस्यों ने नई ट्रेनों के संचालन का भी मुद्दा उठाया, गंगा कावेरी एक्सप्रेस जो छपरा से चेन्नई जाती है , को कम से कम सप्ताह में दो दिन वाया मऊ चलाने की लिखित सिफारिश की गई तथा इसके अलावा छपरा से चलकर बलिया से होते हुए वाराणसी सिटी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को बनारस तक ले जाने की सिफारिश की गई तीनों प्लेटफार्म पर आरओ सिस्टम के पानी प्लांट लगाने की बात कही गई।
बैठक को संबोधित करते हुए ग्रापए के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य हरिद्वार राय ने कहा कि मऊ जंक्शन पर प्रकाश की व्यवस्था में इजाफा करने की आवश्यकता है । सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी को मानक के अनुरूप पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने की भी सिफारिश की गई । वरिष्ठ व्यापारी जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि छपरा से चेन्नई जाने वाली गंगा कावेरी एक्सप्रेस के वाया मऊ चलने से पार्सल आय में वृद्धि होगी । रेल समिति के सदस्य प्रदीप सिंह ने कहा कि सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध रूप से वाहनों का जमघट लगता है इस पर प्रतिबंध लगाया जाए अवैध वसूली पर भी पाबंदी लगाई जाए इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी को निर्देशित किया गया सर्कुलेटिंग एरिया में होर्डिंग लगाकर आरपीएफ और जीआरपी के प्रभारियों के नंबर अंकित किए जाएं मान्यता प्राप्त पत्रकारों के परिचय पत्र पर मिलने वाली रेल रियायत की सुविधा को पुनः बहाल किया जाए । सदस्य डॉ. रविंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि लव कुश की जन्म स्थली की महत्ता को देखते हुए वनदेवी सीता एक्सप्रेस चलाने की माँग की गई ताकि अयोध्या जाने वाले यात्रियों एवं दर्शनार्थियों को इस स्थल के दर्शन की सुविधा मिल सके। सतवंत राव भास्कर और सुनीता चौहान ने फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग किया प्लेटफार्म पर शेड लगाने की भी वकालत की गई। इस दौरान सदस्यों ने कैंटीन में खाद्य सामग्री की मूल्य अंकित करने की होर्डिंग लगाने का निर्देश दिया साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठ शौचालय, पूछताछ में भी स्थिति का जायजा लिया गया ।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिकारी मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह स्टेशन अधीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी, सीआईटी राकेश कुमार और रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *