उत्तर प्रदेश

पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं : घंटी शुक्ला

० मेजा की धरती पर फिर आयोजित होगा विराट पत्रकार महासम्मेलन

प्रयागराज। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रांतीय प्रवक्ता कमल नारायण शुक्ला उर्फ घंटी शुक्ला ने कहा है कि पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा प्रदेश भर में हो रहे पत्रकार उत्पीड़न पर प्रदेश सरकार यदि शीघ्र ही गंभीरता पूर्वक इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाएगी तो जल्द ही जन आंदोलन शुरू किया जा सकता है श्री शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ की भावनाओं को कुचला जा रहा है और पत्रकारों की अस्मिता पर कुठाराघात किया जा रहा है जिसे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो प्रदेशभर के पत्रकार आंदोलन करने के लिए विवश होंगे । इस तरह का माहौल उत्तर प्रदेश में पहली बार बना है जिससे लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ बहुत चिंतित और अपने भविष्य को लेकर सशंकित हो उठा है ऐसी दशा में पत्रकार और पत्रकार संगठनों को एकजुट रहने की आवश्यकता है छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटकर कभी किसी समाज का भला नहीं हुआ है इसलिए हमें अपने झूठे अहम को त्याग करके निजी स्वार्थ का बलिदान करते हुए एक मंच पर आकर पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए कटिबद्ध होकर संघर्ष करना होगा हमें अपनी एकता का परिचय देकर पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान की सुरक्षा करनी होगी शीघ्र ही भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में मेजा की धरती पर एक विराट पत्रकार महासम्मेलन राष्ट्रीय चिंतन शिविर के रूप में आयोजित किया जाएगा इसकी भूमिका 30 मई तक तैयार कर ली जाएगी और जल्द ही देशभर के प्रतिष्ठित पत्रकारों को आमंत्रित करके मेजा की धरती पर एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा जिस प्रकार विगत वर्षों में सुनार का तारा के ध्रुपद सिंह विद्यालय में विराट पत्रकार सम्मेलन की नींव रखी गई थी जिसकी श्रृंखला दिनोंदिन निरंतर प्रगति पर अग्रसर है श्री शुक्ला ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और वह छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटकर अपनी अस्मिता को दांव पर लगाने वालों से अपील कर रहा है कि वे अपने निजी स्वार्थ का परित्याग करके एक मंच पर आकर पत्रकार और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए तैयार हो जाएं आने वाला समय पत्रकारों के लिए एक नया इतिहास रचने जा रहा है जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकार आयोग के गठन के लिए प्रदेश सरकार से मिलकर अपनी बात रखने के लिए लखनऊ जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *