उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को संगम क्षेत्र में मनाया जाएगा

प्रयागराज। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास प्रयागराज, आजादी के अमृत महोत्सव अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह 21 जून 2022 मंगलवार को प्रातः 5:30 बजे से संगम क्षेत्र के संगम जोन प्रयागराज में मनाने का लिया निर्णय

पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास प्रयागराज के तत्वावधान में योग प्रशिक्षकों एवं योग साधकों की एक बैठक प्रांतीय कार्यालय नंद गार्डन प्रयागराज में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार सिंह जिला प्रभारी ने किया बैठक में प्रमुख मार्गदर्शक के रुप में न्यायमूर्ति श्री श्री भगवान सिंह राज्य प्रभारी व प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य श्री प्रदीप जी एवं श्री कृष्ण जी मंच पर उपस्थित रहे जिन का मार्गदर्शन लोगों को मिला , मीडिया प्रबंधन का कार्य श्याम सुंदर सिंह पटेल ने निभाया इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने व संगठन की मजबूती आदि विषयों पर चर्चा कर सभी को योग एवं कार्यक्रम की सफलता का संकल्प पाठ पढ़ाया इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के परिपेक्ष में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह धूमधाम से 21 जून 20 22 मंगलवार को प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक योगाभ्यास आदि के कार्यक्रम संगम क्षेत्र के संगम नोज प्रयागराज पर मनाने का निर्णय लिया साथ ही इस अवसर पर अधिक से अधिक प्रयागराज के भाई बहनों को शामिल होने के लिए अपील किया बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में वीरेंद्र सिंह ,श्री भगवान सिंह, सूबेदार सिंह, श्याम सुंदर सिंह पटेल ,कमलेश कुमार, अनूप कुमार सचान ,बलराम जायसवाल , डी यस सिंह ,शशि आर्य अनीता सचान, वंदना गुप्ता ,चंद्रावती, आरआर जायसवाल, गोपाल जी श्वेता सिंह हवलदार सिंह,श्री कृष्ण , स्मृति सिंह प्रीती शुक्ला, लव कुश, श्यामाचरण त्रिपाठी ,इंद्रभान हिमालया, शिवकुमार विश्वकर्मा आदि कई लोग शामिल रहे तथा अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन बीरेंद्र कुमार सिंह ने किया व वेद मंत्र ,शांति पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *