अपना जिला

भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा ने गरीब असहाय व जरूरतमंद को एक साइकिल व भोजन वितरण किया

प्रयागराज। भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा ने संगम क्षेत्र प्रयागराज में गरीब असहाय व जरूरतमंद को एक साइकिल व भूखे प्यासे को भोजन वितरण कर धर्मार्थ कार्य किया भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा प्रयागराज धर्मार्थ सेवा कार्य संगम क्षेत्र प्रयागराज में गरीब असहाय व जरूरतमंद को एक साइकिल एवं अन्य को खाना के 100 पैकेट लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास वितरित किए इस सेवा कार्य में कृष्णा शाखा की सदस्य एवं एडिटर संध्या सिंह के विशेष योगदान के लिए उनकी सभी ने सराहना किया कार्यक्रम को संपन्न कराने में अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, संध्या सिंह, अनीता सिंह, मधु सिंह आदि सामिल रहे मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर सिंह पटेल ने मीडिया प्रबंधन आदि का दायित्व निभाया कृष्णा शाखा की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुप्ता ने अंत में सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि इसी तरह से सभी बहनों और भाइयों को संगठित होकर देशहित, जनहित एवं समाज हित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाना चाहिए इससे सबका भला होता है यही हमारी शाखा का उद्देश्य है व धर्मार्थ कार्य के लिए हमेशा अग्रणी रहती है उसी परिपेक्ष में यह कार्य आज पूरा हुआ आप सबका सहयोग सराहनीय है व बधाई के पात्र हैं जय हिंद, वंदे मातरम, भारत माता की जय के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ जिसकी सभी ने प्रशंसा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *