उत्तर प्रदेश

भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा ने पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ के संदेश के साथ पौधारोपण किया

प्रयागराज। भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा प्रयागराज के तत्वाधान में पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ के तहत सभी लोगों ने अपने अपने आवास परिसर पर 3 पेड़ लगाए तथा सामूहिक रूप से एकत्रित होकर महर्षि विद्या मंदिर कर्नलगंज प्रयागराज के परिसर में लगभग 25 वृक्ष सामूहिक रूप से लगाए गए जिसमें नीम, पीपल, बरगद ,गुड़हल ,कनेर ,तुलसी, पाकर आदि पौधे लगाकर वृक्ष लगाओ जन जीवन खुशहाल बनाओ का संदेश देते हुए कार्यक्रम संपन्न किया जिस में शामिल प्रमुख लोगों में श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव,श्रीमती शालिनी गुप्ता ,श्रीमती हेमा अग्रवाल, श्रीमती अर्चना गोविंद सिंह, संध्या सिंह,श्रीमती सारिका अग्रवाल राठौर , श्रीमती नेहा सिंह, श्रीमती निशा जयसवाल ,श्रीमती हेमा ,मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर सिंह पटेल,संगीता केसरवानी, सीमा, ज्योति गुप्ता, हेमा अग्रवाल, मधुबाला, मोनिका जयसवाल, मधु श्रीवास्तव, सारिका, अनुरागिनी सिंह, नंदिनी सिंह, आदि शामिल रहे अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती शालिनी गुप्ता ने किया व कहा वृक्षारोपण करते रहना चाहिए इससे जनजीवन स्वास्थ्य और सुखमय होगा आप सब पर्यावरण दिवस पर जो कार्य किया वह सराहनीय है हम सभी की प्रशंसा करते हैं सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं इसी के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *