पुण्य स्मरण

चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

डॉ॰ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में चौधरी अजित सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के भावुक पल।

शरद यादव

मेरे अभिन्न मित्र, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० चौधरी अजीत सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। प्रिय जयंत मैं और पूरा परिवार हर सुख-दुख की घड़ी में हमेशा आपके साथ खड़े हैं। Jayant Singh
चौधरी अजित सिंह जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि: अखिलेश यादव
जयशंकर गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार

आज पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पहली पुण्यतिथि के दिन, 6 मई को ‘री थिंक इंडिया’ ने मुझे ‘चौधरी अजित सिंह कृषि रत्न सम्मान 2022’ प्रदान किया। हम इस संस्था से पूर्व परिचित नहीं थे लेकिन जब उनका फोन आया, कभी चौधरी अजित सिंह और उनसे भी अधिक उनके पिता, पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ गहरे जुड़ाव के कारण, मैं उन्हें मना नहीं कर सका। सम्मान डिजिटल माध्यम जूम पर हुई बैठक में दिया गया। इस अवसर पर कई देशों के कृषि पत्रकारों के संगठनों के पदाधिकारियों-प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। हमने भी अपनी बात हिन्दी में रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *