अपना जिला

मऊ पुलिस लाइन में जवानों ने किया योग

पतंजलि युवा भारत एवं मऊ पुलिस के संयुक्त प्रयास से जनपद के पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में चलनें वाले साप्ताहिक निशुल्क योग शिविर में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले  युवा भारत महाविद्यालय प्रभारी राजन वैदिक नें पुलिस लाईन में प्रशिक्षण ले रहे जवानों को योग का विधिवत अभ्यास कराया।

राजन वैदिक नें प्रातःकालीन योगसत्र का शुभारंभ प्रार्थना के साथ प्रारंभ करते हुए कहा कि योग का अभ्यास मनोभाव से प्रार्थना के साथ शुरु करना चाहिए। ऐसा करने से योग अभ्यासियों को अधिकाधिक लाभ मिलता है। राजन वैदिक नें योगाभ्यास के शारिरिक क्रियाओं के क्रम में जवानों को सर्वप्रथम चालन क्रियाएं ग्रीवा चालन, स्कन्ध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन कारकर इससे फायदे बताए।

राजन वैदिक नें जवानों को खड़े होकर किए जाने वाले आसनों के क्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, बैठकर किए जानें वाले आसन, वज्रासन, मंडूकासन, शशकासन, उष्ट्रासन आदि आसनों का विधिवत अभ्यास कराया और इससे होने वाले लाभ बताए। योग शिक्षक राजन वैदिक नें जवानों को प्राणायाम का अभ्यास कराते समय बताया कि प्राणायाम जीरो प्रतिशत हेल्थ बजट का कार्यक्रम है इसलिए  सबको निरोग रहनें के लिए नियमित रूप से प्राणायाम करना चाहिए। निरोग रहनें का मूल मन्त्र है प्राणायाम, योगी व्यक्ति ही निरोगी बनकर कर्मयोगी व पुरूषार्थी बनता है।

राजन वैदिक ने कहा कि योग न करने वाले लोग सामान्यतः निम्न चेतना में जीते हैं और योगी सदा उच्च, दिव्य या भागवत चेतना में जीता हुआ, देवत्त्व, ऋषित्व व भागवत में जीता है। शिक्षक राजन वैदिक ने कहा कि योग से हमारे अज्ञान, अशुभ, अविद्या का धीरे-धीरे क्षय तथा विवेक, शुभ व समस्त दिव्यताओं का निरंतर उदय या विकास होता है। योग शिविर का समापन अंत में सिंघासन, तालिवादन एवं हास्यासन के बाद कल्यानमंत्र इसके बाद भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारों के साथ हुआ। इस दौरान आर. आई. सुदामा,  प्रशिक्षण ले रहे 157 पुलिस के जवानों के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों नें उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ उठाए।

Attachments area

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *