राजेश सिंह राज डीजीसी फौजदारी, प्रमोद साहनी को डीजीसी सिविल व राम विलास चौबे डीजीसी राजस्व बने
◆ सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के रूप में अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडेय, सत्येन्द्र राय व धर्मेंद्र कुमार दीक्षित सहित कई नामित
(आखिलेश यादव)
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के विधायी एवं न्याय राजनैतिक पेंशन अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री बृजेश पाठक ने मऊ जनपद के 18 अधिवक्ताओं को शासकीय अधिवक्ता के रूप में नामित करने का पत्र जिला अधिकारी मऊ को भेजा है। पत्र में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के रूप में राजेश कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल प्रमोद साहनी व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व राम विलास चौबे को नामित किया है।
इसी प्रकार सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के रूप में धर्मेंद्र कुमार दीक्षित, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अजय कुमार सिंह, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राणा प्रताप सिंह,
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रामचंद्र चौहान, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेश कुमार पांडेय, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी शिवदत्त यादव, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मणि बहादुर सिंह,
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विजय कुमार, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौकककजदारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सत्येंद्र राय, उप जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल रमेश कुमार शर्मा,
उप जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल विवेकानंद गुप्ता, उप जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल अमित कुमार सिंह, उप जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व संजय तिवारी, उप जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व विपुल राय को बनाया गया।
शासन द्वारा सभी अधिवक्ताओं को शासकीय अधिवक्ता के विभिन्न पदों पर बनाए जाने पर जनपद के अधिवक्ताओं व उनके मित्रों शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। शासकीय अधिवक्ता बनाये जाने की खबर मिलते ही लोगों का बधाई व शुभकामनाएं देने का क्रम जारी है।






