चर्चा में

पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र राम प्रताप सिंह ने आज एक तरफ जहां तहसील दिवस के मौके पर लोगों की समस्याएं सुनी…तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में भी अपनी भूमिका निभाई…सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने घोरावल में आज जनता  की ना सिर्फ समस्याओं को सुना बल्कि कुछ मामलों को तुरंत निपटाने का काम भी किया साथ ही इस कुछ मामलों में आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित को दिशा निर्देश भी दिया.

तो वहीं दूसरी तरफ घोरावल तहसील परिसर में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र राम प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु आम जनता को प्रोत्साहित भी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *