पुलिस ने गोद में उठाकर कराए ‘महाकाल’ के दर्शन
पुलिस के अमानवीय चेहरे की चर्चा खूब होती है…लेकिन अच्छी पुलिस की चर्चा बहुत कम ही देखने को मिलती है…अक्सर लोग पुलिस को हिकारत की नजरों से ही देखते हैं…मगर वाराणसी पुलिस की जो तस्वीरें सामने आई हैं…उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही होगी…दरअसल ये तस्वीर भोले की नगरी वाराणसी की है…जहां सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर पुलिसवालों ने शिवभक्तों की खूब सेवा की …बुजुर्ग और दिव्यांग भक्तों को पुलिसवालों ने गोद में उठाकर महाकाल के दर्शन कराएं…
एक तरफ पुलिस ने दर्शन के लिए आए भक्तों की दो किलोमीटर लंबी लाइन को संभाला…तो वहीं दूसरी तरफ दर्शन करने आए बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी भोले का दर्शन कराया…इस दौरान पुलिस ने बड़े ही जिम्मेदारी से अपने कर्त्वयों का पालन किया…जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है



