खास-मेहमान

नववर्ष पर PM Modi का किसानों को तोहफा, अन्नदाताओं के खाते में ट्रांसफर किए ₹20 हजार करोड़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


दिल्ली। नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने किसान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करते हुए किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रूपया ट्रांसफर किया है।
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की। साथ ही PM मोदी ने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों को 14 करोड़ से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी किया, इससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। इस मौके पर केंद्रीय कृषि नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

पीएम-किसान योजना के तहत, लाभार्थी किसान परिवारों को 6000/- रुपये प्रति वर्ष दिया जाता है. इसे सरकार चार बार में दो-दो हजार रुपये की किस्त करके भेजती है. इन पैसों को मोदी सरकार सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। बता दें कि कई दिनों से पीएम किसान योजना के तहत दी जाने वाली दो हजार रुपये की किस्त (Rs 2,000 Installment) की तारीख को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन चंद दिनों पहले सरकार की ओर से किसानों के मोबाइल पर राशि के ट्रांसफर किए जाने वाली जानकारी एसएमएस के जरिए से भेजी गई। अब किसानों के खाते में पैसे भी भेज दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *