प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसी को न दें कोई शुल्क : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी मऊ के फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की संक्षेप में बताया है। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना अन्तर्गत सर्वप्रथम किसान पारदर्शी योजना के पोर्टल से उन किसानों का डाटा जिनके पास 2 हे0 से कम भूमि है निर्धारित प्रारूप में प्रिंट कर एवं भूलेख पोर्टल से भी उन कृषकों का डाटा प्रिंट किया जाएगा जिनके पास 2 हे0 से कम भूमि है। जिन किसानो का पंजीकरण किसान सेवा योजना पोर्टल पर नही है उनके लिए blank प्रारुप (सूचनाओ को अंकित करने हेतु) एवं जिनका पंजीकरण है उनके लिए पोर्टल पर उपलब्ध भरा हुआ प्रारूप (सूचनाओ को सत्यापित/सुधार हेतु) एवं घोषणा-पत्र का प्रिंट सर्वे/सत्यापन करने वाली टीम (लेखपाल+1 सहायक) को दे दिया गया है। लेखपाल द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि पर उक्त दोनों सूचियों का प्रदर्शन भी ग्राम सभा मे किया जाएगा। टीम ग्राम में जाकर उक्त हेतु सुर्वे एवं सत्यापन का कार्य करेगी, एवं सत्यापन/सर्वे किये गए डाटा की फीडिंग उप कृषि निदेशक के माध्यम से उपजिलाधिकारी द्वारा कराया जाएगा। सभी फॉर्म और घोषणा-पत्र का प्रिंट हार्डकॉपी सम्बन्धित टीम (लेखपाल+1 सहायक) को तहसील से निःशुल्क दिया गया है। सम्पूर्ण योजना में किसी भी प्रकार का किसी शुल्क का प्राविधान नही है। किसी भी लाभार्थी को सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई शुल्क नही देना है।

