मधुबन के गायब अध्यापक का शव घोसी में मिला

पवन पाण्डेय/रुपेन्द्र भारती…
मधुबन/घोसी। मधुबन के कटघरा महलू निवासी सहायक अध्यापक 40 वर्षीय राजेश राय पुत्र अशोक राय वृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गए थे।शुक्रवार की सुबह उनका शव घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनगांवा नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शिक्षक की मौत की सूचना से शिक्षक वर्ग में मातम छा गया है। बीते वृहस्पतिवार की भोर में नित्य की भांति टहलने निकले थे।वह उंदुरा मोड़ तक जाकर घर वापस आ रहे थे कि डीह बाबा स्थान के पास आने के बाद वह संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गये थे। शुक्रवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनगांवा नहर में सहायक अध्यापक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मौत की सूचना के बाद दो बेटी रिचा एवं रिया के साथ ही पत्नी रेनू राय का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। राजेश राय सूरजपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। मृतक दो भाईयों में बड़े थे । इस संबंध मेंं सीओ उमाशंकर उत्तम का कहना है मौत के पीछे कोई जातिय रंजीस नहीं प्रतीत हो रहा। सड़क दुर्घटना के बाद वाहन चालक साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नहर में फेंक कर चलें गए होगें ।
0 प्रशासन यदि संज्ञान ले तो घटनाओं का हो सकता है पर्दाफाश,0पूर्व में भी नहर में मिल चुके है कई शव…
मधुबन। नहर के निर्जन स्थान पर शव के मिलने का दस्तुर कोई नई बात नहीं है।दो साल पूर्व इसी नहर में धरौली निवासी संजय नामक युवक का भी शव मिला था। पिछ्ले वर्ष 2 फरवरी 2021 को बनगाँवा निवासी मोहम्मद सैफ की भी हत्या कर एक नाले में छुपाया गया था। इसके पूर्व काफी पहले गोरखपुर की एक युवती की हत्या कर नग्न अवस्था में पड़ोसियों ने इसी नहर पर लाकर फेक दिया था।जिसकी शिनाख्त उसके कपड़े पर लगे टेलर के लोगो से हुई थी ।इस प्रकार से इस सुनसान जगह का लाभ लेते हुए अपराधी शवों को ठिकानें लगाने का सुरक्षित स्थान मानते हुए फेंक कर चले जाते हैं। पुलिस प्रशासन इस निर्जन स्थान से होकर आने जाने वालों पर पैनी नज़र रखने के साथ ही सीसी टीवी कैमरे का प्रयोग करें तो निश्चित रूप से अपराधियों पर नियंत्रण किया जा सकता है।

