Uncategorized

सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे रावण को राम रूपी योगी-मोदी के साथ मिलकर निषाद राज का बेटा करेगा बध

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन/मऊ। निषाद समाज को पावा नहीं पावर चाहिए जो साइकिल, हाथी एवं पंजा नहीं दे सकता है। यदि कोई पावर दे सकता है वह कमल का फूल वाली भारतीय जनता पार्टी। उक्त बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को मधुबन के गोपालपुर निस्फी खेल के मैदान पर 353 विधान सभा मधुबन के भाजपा प्रत्याशी रामविलाश चौहान के पक्ष में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राम के साथ निषाद राज मिल कर रावण का वध किया था, आज फिर एक बार योगी एवं मोदी के राम रूप में निषाद राज का बेटा संजय निषाद मिल कर सपा बसपा एवं कांग्रेस जैसे रावण का वध करते हुए अपराधियों को भगाने का कार्य करेगा। महिलाओं, गरीबों, व्यापारियों, नौजवानों के हक कि यदि कोई रक्षा कर सकता है तो भाजपा ही है। सपा में महिलाएं असुरक्षित होती थी, बेरोजगारी चरम पर था लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही गुन्डे माफिया प्रदेश की सीमा को छोड़ कर भाग गए या सलाखों एवं भगवान को प्यारे हो गए। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि गोरखपुर की सभा में निषाद राज के इस बेटे पर जिस प्रकार गुन्डो ने हमला कर हत्या करने का प्रयास किया था। आज ऐसे समाजवादी पार्टी के गुन्डो को जबाब देने का समय आ गया है। श्री निषाद ने सभी सजातीय बन्धुओं को कमल के फूल पर बटन दबाने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी रामविलाश चौहान, पूर्व मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, अशोक राजभर,राहुल दीक्षित, मनोज चतुर्वेदी आदि ने संबोधित करतें हुए अपील किया। इस अवसर पर प्रभारी नित्यानंद शुक्ल, रमेश तिवारी, लालजी साहनी, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *