अपना जिला

होनहार पवन ने किया मऊ का नाम रौशन

करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान ।

रसरी आवत-जात के, सिल पर परत निशान ।।

मऊ के होनहार पवन कुमार गुप्ता ने एक बार फिर से मऊ का नाम रौशन किया है…जिले के मुहल्ला सहादतपुरा के रहने वाले पवन ने ना सिर्फ मऊ का नाम रौशन किया है बल्कि प्रदेश और पूरे देश में उनकी प्रतिभा की तूती बोल रही है…यूं तो पवन पहले से ही सरकारी शिक्षक हैं…और यूजीसी द्वारा जारी है नेट की परीक्षा भी पास कर चुके हैं…लेकिन इस बार उन्होंने यूजीसी द्वारा ही आयोजित जेआरएफ यानि जूनियर रिसर्च फेलोशिप की परीक्षा भी पास कर ली है…पवन ने शिक्षाशास्त्र विषय से ये परीक्षा पास की है…उन्होंने अपना मऊ की टीम से बात करते हुए बताया कि इस सफलता के पीछे उनके का परिजनों का आशीर्वाद है…साथ ही उन्होंने बताया कि वो पिछले कई सालों से इस परीक्षा को पास करने की कोशिश कर रहे थे…लेकिन उन्हें सफलता 2018 में मिली है…जिसके बाद से वो काफी खुश हैं…और उनके परिजन और मित्रजन भी उनकी सफलता से अभिभूत हैं….अपना मऊ की टीम की भी तरफ से उन्हें इस सफलता की ढेर सारी शुभकामनाएं.

 

PAWAN KUMAR GUPTA
PAWAN KUMAR GUPTA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *