पुण्य स्मरण

शिक्षा के जनक सहकारिता आंदोलन के प्रणेता शिव शंकर सिंह की पुण्यतिथि 13 को

मऊ। 01 सितंबर 2022 को अपराहन 1:00 बजे से सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर में आगामी 12 और 13 सितंबर को होने वाले दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक बाबू शिव शंकर सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि समारोह को भव्य तरीके से संपन्न कराने हेतु तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक को दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक एवं प्रबंधक एवं प्रमुख शिक्षाविद, सुरेश बहादुर सिंहने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से आए हुए प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिशा निर्देशन दिए, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के आए हुए प्रधानाचार्य और शिक्षकों नेअपने अपने कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिए , कॉलेज के प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 12 और 13 सितंबर को संपन्न होने वाले जयंती एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम भव्य रुप से मनाई जाए कार्यक्रम में सभी शिक्षण संस्थान, रामायण पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तो संपन्न करेंगे, साथ ही क्षेत्र एवं जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों को भी पुण्यतिथि में आमंत्रित किया जाएगा।
शिक्षण संस्थाओं में पौधारोपण कार्यक्रम होंगे, ज्ञातव्य है कि प्रत्येक वर्ष दर्जनों शिक्षण संस्थाएं स्वर्गीय शिव शंकर सिंह जी की जयंती और पुण्यतिथि वार्षिकोत्सव के रूप में मनाते रहे हैं, इस अवसर पर तैयारी बैठक में, सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार पांडे, गांधी उत्तर माध्यमिक विद्यालय छिछोर के प्रधानाचार्य अजय कुमार राय सहित माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्षनरसिंह सिंह, अनिल कुमार ,बलराम सिंह, रवि शंकर उपाध्याय, इंद्र भूषण सिंह पटेल,दिनेश बहादुर सिंह, उदय नारायण सिंह, रामानंद यादव, कृष्ण मोहन सिंह,कमलेश पासवान ,राहुल कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, त्रिभुवन पटेल, अशोक कुमार सिंह, श्रीमती सुषमा श्रीमती अंकिता सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *