खास-मेहमान

75वें स्वतंत्रता दिवस पर पति-पत्नी व तीन सगे भाइयों ने रक्तदान कर मनाई आजादी का जश्न

मऊ। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर
Ray of humanity की तरफ़ से प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिस में लगभग डेढ़ डर्रज़न लोगों ने रक्त दान किया।
जहां रे ऑफ ह्यूमैनिटी के सचिव मोहम्मा दाऊद और उनकी पत्नी ने रक्त दान किया और लोगों को एक सीख दी वहीं 3 सगे भाईयों ने भी एक साथ रक्तदान कर के मानवता की मिशाल पेश की।
इन के साथ में सभी रक्त दाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने कहा की अगर हमारे खून से किसी को नई जिंदगी मिलती है तो हम अपने जिस्म का एक एक कतरा उनके लिए कुर्बान करने को तैयार हैं।
लोग किसी भ्रम में न रहें रक्त दान करने से किसी प्रकार की कमज़ोरी नहीं होती और बहुत सी बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है।
रक्तवीरों को जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, डॉ. मनीष राय एवं ब्लड बैंक इंचार्ज अखिलेश राय के हाथों सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
जमाल अख्तर ने कहा कि मैं सभी लोगों का शुक्र गुजार हूं जिन्हों ने रक्त वीरों की हौसला अफजाई के लिए अपना कीमती वक्त दिया। सभी रक्त वीरों के नेक दिली और इस जज़बे को सलाम, अल्लाह आप लोगों को लम्बी ज़िंदगी दे और आप के भविष्य को उज्जवल करे और आप लोगों के हर जायज़ ख्वाहिसों को पूरा करे यही हमारी मनोकामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *