अपना जिला

नगर पालिका द्वारा नगर के स्कूलों को किया जा रहा है सैनेटाइज़, ADM और पालकी ने दिखाई हरी झण्डी

मऊ। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को नगर में व्यापक रुप से सैनेटाइज़ेशन का कार्य किया गया। नगर के मिर्ज़ाहादीपुरा चौक से पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी, अपर ज़िलाधिकारी केहरी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जे0एन0 सचान व अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा पालिका कर्मियों को नगर का व्यापक सैनेटाइज़ेशन के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरान्त पालिका कर्मियों ने मिर्ज़ाहादीपुरा से नोमानी गेट, सदर चौक, बाई पास मार्गों पर घरों, स्कूलों व दुकानों को पूरी तरह सैनेटाइज किया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर के प्रत्येक वार्डों में सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। ताकि समय रहते कोरोना संक्रमण को रोका जा सके और संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाया जा सके। उन्होने बताया कि पालिका द्वारा नगर के स्कूलों, कालेजो एवं शिक्षण संस्थाओं को भी सैनेटाइज़ किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस सम्बन्ध में सफाई नायकों को नगर के सभी प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कालेजों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की साफ-सफाई व सैनेटाइज़ेशन का कार्य प्रधानाचार्यों से समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये है।
   इस अवसर पर अपर ज़िलाधिकारी श्री केहरी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जे0एन0 सचान, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी रजनीश सिंह, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक -सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, मनीश सिंह, सालिम अंसारी, मुनौवर अली आदि के इलावा पालिका के सफाई विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *