उत्तर प्रदेश

निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सदस्य NRUCC रेलवे बोर्ड सतीश मिश्र बाबा ने इटावा जंक्शन का निरीक्षण किया

इटावा जंक्शन का निरीक्षण इटावा रेलवे जंक्शन के रेल अधिकारियों के साथ निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र बाबा द्वारा रविवार को किया गया।
इटावा जंक्शन के ADEN भवेश भारद्वाज, SS पूरनमल मीणा, CMI गजानन मीणा , SSE एस. एन. गुप्ता, SI / RPF श्रीमती शीतला देवी आदि अन्य लोगों के बीच स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया का उन्होंने निरीक्षण किया ।
श्री बाबा ने स्टेशन का निरीक्षण करने के उपरांत संतुष्टि जाहिर करने के साथ स्टेशन की सौंदर्य सज्जा में वृद्धि करने, यात्री सुविधाओं का ध्यान रखने, सभी यात्रियों विशेष रूप से महिला यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान देने का सुझाव दिया तथा मंडल व जोन के अधिकारियों से इटावा को और भी सुसज्जित करने की बात कही ।
बाबा ने सभी अधिकारियों से यह वादा भी लिया कि अगली बार वह जब भी इटावा आएंगे उन्हें स्टेशन की साज- सज्जा में बदलाव देखने को अवश्य मिले।
इस निरीक्षण कार्य में इटावा रेल प्रशासन से जुड़े हर सुपरवाइजर का पूर्ण सहयोग मिला। उन्होंने रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों को कहा कि निर्भया सेना परिवार की तरफ से इटावा के रेल संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आप सभी को निर्भया सेना का हर संभव सहयोग एवं समर्थन मिलता रहेगा। निरीक्षण में निर्भया सेना के लगभग 50 पदाधिकारी शामिल थे जिसमें दर्जनों महिला पदाधिकारी थीं ।


विदित हो कि निर्भया सेना भारतीय रेल में खास कर महिला रेल यात्रियों की रक्षा , सुरक्षा , सहयोग , सम्मान , समर्थन तथा चार्जसीटेड कर्मचारियों (जो आदतन न हो) का भी हर संभव सहयोग करती है।
उन्होंने सेना के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आप सभी इटावा जंक्शन के विकास में रेल प्रशासन के साथ आदर्श सहभागिता निभाएं ।
रेल अधिकारियों / कर्मचारियों का हर संभव सहयोग करें ।
बाबा ने रेस्ट हाउस ( ORH ) में प्रकाश की उपलब्धता दिखने पर प्रसन्नता व्यक्त की व मेन गेट पर 30 फीट का लंबा फ्लैग लगाए जाने के प्रयास पर भी प्रयाजराज मंडल व NCR के रेल अधिकारियों की प्रशंसा की ।
साफ सफाई काफी अच्छी दिखी व जो यात्री मास्क नहीं लगाए थे बड़े ही विनम्रता से उन्हें मास्क भी लगवाया व यात्रा में हर संभव मास्क लगाने की बात कही।

रेलवे के निरीक्षण के पूर्व वे निर्भया सेना टीम के साथंं सुबह-सवेरे इटावा की बीहड़ता को चीरते हुए महाबली पिलुआ हनुमान जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *