अपना जिला

IRSEE सतीश कोठारी को निर्भया सेना ने दिया ‘सत्येन्द्र नाथ ठाकुर’ सम्मान

० स्थापना दिवस समारोह में जुटे देश भर से लोग, कईयों का हुआ सम्मान

मऊ। राष्ट्रीय कवि पंडित श्याम नारायण पाण्डेय की धरती पर हिन्दी भवन के सभागार में निर्भया सेना का स्थापना दिवस व सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में PCEE /NCR प्रयागराज सतीश कोठारी, IRSEE को निर्भया सेना का सर्वोच्च सम्मान “सत्येन्द्र नाथ ठाकुर सम्मान” से सम्मानित किया। हिन्दी भवन के सभागार के विभिन्न स्थानों वह राज्यों से आए निर्भया सेना के लोगों ने
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्भया सेना का स्थापना दिवस निर्भया सेना की जन्मस्थली मऊ में मनाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय रेल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी / निर्माण , पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर राजीव कुमार ( IRSE ) द्वारा किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सतीश कोठारी रहे। निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र “बाबा” ने निर्भया सेना का सबसे सर्वोच्च सम्मान (पुरस्कार ) भारतीय रेल के अति कर्मठ, ईमानदार व नारी शक्ति के प्रति विशेष आदर सम्मान रखने वाले सतीश कोठारी को देश के पहले ICS अधिकारी व नारी हित की लड़ाई लड़ने वाले “सत्येन्द्र नाथ ठाकुर सम्मान से अंगवस्त्रम व उनके स्मृति में उन्हें उनके नाम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री कोठारी ने कहा कि निर्भया सेना समाज के प्रति व विशेषकर महिलाओं के प्रति कार्य काफी प्रशंसनीय है। संगठन से जुड़े लोगों की ऊर्जा देख काफी खुशी हो रही है। निश्चित ही निर्भया सेना देश में अपने सामाजिक कार्य की बदौलत एक अलग पहचान बनाएगी।
मंचासीन विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक (IRPFS) ने भी निर्भया सेना के कार्यों को सराहा वह पूरी टीम को बधाई दिया। विशिष्ट अतिथि उप वित्त सलाहकार उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज डॉ गरिमा त्रिपाठी ( IRAS) ने कहा महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और उत्थान के लिए निर्भया सेना जो समाज में काम कर रही इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीसीओ पूर्वोत्तर रेलवे संजीव सेठ ने निर्भया सेना की उपलब्धि और कार्यशैली को महिला समाज के लिए सुरक्षा कवच की संज्ञा दी। इसी कड़ी में अतिथियों ने आधी आबादी को समर्पित निर्भया सेना की इस बार की पत्रिका “नारी सम्मान का विमोचन व निर्भया सेना का बेबसाइट भी लांच किया गया।

सतीश मिश्र बाबा ने कहा कि आज निर्भया सेना अपनी इसी टीम की बदौलत पूरे भारत में काम कर रहा है। आज हम जिस भी मुकाम पर पहुंचें हैं इसमें एक एक साथी का योगदान है। बताया कि निर्भया सेना के वर्ष में दो समारोह महत्वपूर्ण होते है जिसमें एक 3 जून और दूसरा 21 सितंबर को निर्धारित है। बाबा ने उक्त सभी मंचासीन अतिथियों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी व अपना अति बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

उक्त समारोह में देश के कई राज्यों से वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लिए थे जो सभागार में चर्चा का विषय था। समारोह के चिंतन व आदर्श को सभी अतिथियों ने काफी सराहा व विशेष रूप से बाबा जी के कार्यशैली व मेहनत की सराहना की ।

समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों के स्वागत में स्वागत भाषण प्रभाकर त्रिपाठी अध्यक्ष आयोजन समिति ने तथा संचालन सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मर्यादा पुरुषोत्तम पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ रविन्द्र नाथ मिश्र ने किया।

आभार व्यक्त करते हुए निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री व MEMBER ZRUCC NE RLY नसरीन फात्मा कहा कि मैं निर्भया सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह में मंचासीन अतिथियों व देश भर से सेना से जुड़े हुए आए लोगों का स्वागत वंदन और अभिनन्दन करती हूं। व बधाई सहित आभार व्यक्त करती हूँ कि आप सभी ने अपना प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *