IPS तिलोत्तमा वर्मा से बाबा ने मुलाकात कर, निर्भया की पत्रिका “सम्मान” भेंट किया

दिल्ली। आज नारी शक्ति के दिन, दुर्गा, काली, सरस्वती स्वरूपा, सरस्वती पुत्री UP कैडर की 1990 बैच की बेहद लोकप्रिय IPS निलोत्मा वर्मा से निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र ” बाबा ” ने भेंट कर उन्हें निर्भया सेना की बेहद लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय पत्रिका “सम्मान” भेंट स्वरूप दी।
इस उपरांत श्री बाबा ने वर्मा मैडम को सेना की गतिविधियों को संक्षेप में बताया जिसको निलोत्मा वर्मा ने सराहा व कहा कि आप निश्चित ही काफी अच्छा कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्वयं एक सामाजिक व्यक्ति व सामाजिक कार्यकर्ता की बहुत इज्जत करती हूँ ।
मैडम ने बाबा को अपना भरपूर समर्थन प्रदान करने की बात कही व जोर देकर कहा कि आज बेहद जरूरी है कि नारी शक्ति का सच्चे मन से सहयोग किया जाय ।
निलोत्मा वर्मा ने कहा कि मैं UP कैडर की IPS हूँ । देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में मैं शीघ्र ही अपने कैडर वापस आ रही हूँ ।
निर्भया सेना की गतिविधियों से मैं बेहद प्रभावित हूँ ।
बाबा ने भी मैडम को विश्वास दिलाया कि आप जब भी चाहें निर्भया सेना परिवार का दमदार शानदार समर्थन आपको सादर प्राप्त होगा ।
बाबा ने यह भी कहा भारत के किसी भी जिला में किसी भी महिला को न्याय दिलाने में IPS अधिकारी की बड़ी ही उल्लेखनीय भूमिका होती है ।
बाबा ने इस निमित्त कुछ महीने पूर्व मुझे निर्देशित किया है कि 3 जून के बाद विशेष कर अच्छे IPS अधिकारियों को निर्भया सेना उनके कार्यालय जाकर सम्मानित करेगी ।
आप जैसे आदर्श नारी, आदर्श IPS महिला अधिकारी पर मुझ सहित निर्भया सेना परिवार को गर्व है। इस अवसर पर साथ में रामायण यादव, सलाहकार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग , भारत सरकार मौजूद रहे।
