एनएचएम संघ ने नवागत सीएमओ का किया स्वागत
मऊ जनपद के नवागत सीएमओ डा नंद कुमार का स्वागत एनएचएम संघ मऊ ने बुके देकर किया।संघ के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी ने परिचय प्राप्त किया एवम एनएचएम कर्मियों को विश्वास दिलाया कि किसी भी तरह की कोई समस्या नही होने दी जाएगी,बताया की उनका पूर्व का कार्यकाल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एनएमएम के पद पर रहा है।संघ के अध्यक्ष डा शैलजा कांत पांडेय ने नवागत सीएमओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया,महामंत्री आशुतोष राय ने बुके देकर स्वागत किया,स्वागत कार्यक्रम में सचिव डा अशफाक अहमद अंसारी,संयोजक डा अंजनी त्रिपाठी,उपाध्यक्ष डा अस्वनी सिंह,संगठन मंत्री बृजेश सिंह,महिला अस्पताल से श्री वीरेन्द्र यादव जिला कोषाध्यक्ष रतन लाल आदि उपस्थित रहे।
