पुण्य स्मरण

ना तो पूर्वांचल में नेता हुआ है और ना ही होगा : विकास

जनपद मऊ के सृजन कर्ता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पूण्य तिथि के अवसर पर आज 6-8-2020को सदर अस्पताल मऊ के प्रागंण में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जिला मीडिया प्रभारी विकास राय ने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय के बाद जनपद नेता विहीन हो चुका है। नेता जी कहा करते थे कि मऊ जनपद को पंजाब जैसा बनाकर रहेंगे लेकिन मुझे इस बात का अफसोस है कि उनके जाने के बाद मऊ जनपद की 2 बड़ी मिले बंद हो गई है जो कोई जनप्रतिनिधी चालू नहीं करा पाया। श्री राय ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय जैसा विकास के प्रति समर्पित राजनेता ना तो पूर्वांचल में हुआ है और ना ही होगा। लोगों ने कहा कि कल्पनाथ राय विकास के साथ-साथ दूरगामी सोच रखते थे, जिसकी बदौलत उन्होंने मऊ की तस्वीर बदलने की कोशिश की लेकिन मऊ के जन नेता के निधन के बाद मऊ का विकास रुक सा गया है। इस अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच मऊ के जिलाध्यक्ष रजत राय, महामंत्री विवेक राय, मीडिया प्रभारी विकास राय, कार्यसमिति सदस्य अभिषेक राय,भोलू राय, अजय आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *