अपना जिला

तहसीलदार के ना होने से नहीं बन पा रहे हैं आवेदकों के आय जात निवास प्रमाण पत्र

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ।  के तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप के कही अन्यत्र स्थानान्तरण होने व् किसी तहसीलदार के यहाँ पोस्ट न होने से तहसील में कार्य ठप हो गया है। तहसील कार्यालय में सभी कार्य प्रभावित हो रहा है। परिणाम स्वरूप आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्रो के लिए लोगो को तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
मुहम्मदाबाद गोहना जिले की बड़ी तहसील में से एक है।ऐसा होने से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, भूमि नामांतरण एवं बहुत से मामले तहसील कार्यालय में प्रतिदिन आते हैं।लगभग गत एक माह पूर्व तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप का कही अन्य जगह ट्रांसफर हो गया।इसके बाद नायब तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहना जावेद आलम को यहाँ तहसील कार्यालय में प्रभारी तहसीलदार बनाया गया,लेकिन कुछ क़ानूनी प्रक्रिया अभी पूरा न होने से आय,जाति,निवास आदि प्रमाण पत्र नही बन पा रहे है।जिससे आये दिन आवेदक एवम उनके परिजन तहसील का चक्कर लगाने को मजबूर है।
तहसील कार्यालय में तहसीलदार के स्थानांतरण होने से आय, जाति, निवास, राजस्व मामले सहित बहुत से मामले लंबित पड़े हुए हैं।तहसीलदार के स्थानांतरण किए जाने से कार्य प्रभावित हो रहा है एवं पक्षकारों के मामलों का त्वरित निराकरण नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *