अपना जिला

घर में सोते रहे परिजन, चोर कर गए घर साफ

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के करहां हयहासपुर गांव के यादव बस्ती में वृहस्पतिवार की रात 11 बजे चोर घर के मुख्य दरवाजे का कुंडी खोलकर घर में घुसकर बक्से को तोड़कर नगदी समेत आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद पुलिस को तहरीर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा हयहासपुर गांव निवासी लालता यादव प्रतिदिन की भाँति खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे,उनकी बहू अपने बच्चे को घर मे सुला रही थी। इसी बीच चोर बाहर के दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर कमरे में प्रवेश कर गया।कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नगद, एक सोने की सीकडी,दो सोने की अंगूठी, करधनी, दो जोड़ी पायजेब चुरा लिया। बगल के कमरे में कुछ आवाज आने पर बहू को शक हुआ। वह तुरंत उस कमरे में गई तो देखा कि सामान बिखरा हुआ है और एक बक्से का ताला चोर तोड़ दिया है,ऐसा देखकर बहू जोर-जोर से शोर मचाने लगी।जब तक की परिवार के लोग समझ पाते इतने में चोर महिला को धक्का देकर फरार हो गया।चोर के धक्के से बहू गिरकर बेहोश हो गई,जब बहू को होश आया तो उसने पड़ोस के ही एक व्यक्ति का नाम बताया।तत्पश्चात लालता यादव ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर लेकर जांच किया जा रहा है,जांच सही पाए जाने पर उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *