अखिलेश यादव और आजम खान ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, बने रहेंगे विधायक

दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा सदस्यता से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मंगलवार को मुलाकात कर इस्तीफा दे दिया। वे आजमगढ़ से सांसद चुने गये थे।
2022 के विधानसभा चुनाव में वे करहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, इसलिए लोकसभा से इस्तीफा दिये।
अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह रामपुर सदर सीट से विधायक रहेंगे।
सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव ने यह फैसला अपने पिता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के कहने पर लिया है।यूपी की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सीटें बढ़ी हैं और वोट प्रतिशत भी बढ़ रहा है। इस बार हमने यह जाना है कि वोट प्रतिशत कैसे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो चुनाव होगा न केवल भाजपा की सीटें कम होगी बल्कि उनका वोट घटाने का काम जनता करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार जब प्रदेश की जनता ने बहुमत दिया है तो इस बार भाजपा झूठ बोलकर जनता को निराश न करे।




