बात सेहत की

मऊ में पहले दिन 15 से 18 वर्ष के 910 बच्चों का टीकाकरण, पोर्टल पर 02 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे भारत में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड टीकाकरण का वैक्सीन लगाए जाने की घोषणा के बाद रजिस्ट्रेशन होते हैं बच्चों में इस गंभीर और भयंकर बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण कराने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला। जिले में आज से 15 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों का टीकाकरण अभियान की शुरूवात होते ही 15 से 18 वर्ष के उम्र के बच्चों का इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए उत्साह के साथ देखने को मिला। जिले के 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जिला महिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में बच्चों के लिये अलग से सत्र स्थल बनया गया था जहां पर वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लग गई थी। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम नारायण दुबे ने बताया कि आज जिले में लगभग 910 टीकाकरण बच्चों के किए गए। आज पहला दिन था और इसमें पोर्टल पर लगभग दो हजार 15 से 18 वर्ष के बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा था सभी का टीकाकरण बहुत ही आराम से और सुरक्षा के साथ कोविड-19 के नियमों के तहत किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ श्याम नारायण दुबे ने बताया कि आज जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर लगभग कुल 16,790 हजार अन्य टीकाकरण किए गए। जिसके साथ अब तक जिले में 14,09,688 लाख प्रथम  टीकाकरण तथा वहीं दूसरा डोज लेने वालों की संख्या लगभग 7,90,952 लाख है, साथ ही जिले के सभी अभिभावकों से अपील है कि आप अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा कर उन्हें टीकाकरण का लाभ देकर कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्हें सुरक्षित रखें। 

लाभार्थी श्रेया ने बताया कि उसने अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल के माध्यम से को-विन के पोर्टल साइट पर किया था जहां आज उसे टीका लगवाने का समय मिला था। उसने यहाँ  जिला महिला अस्पताल में आकर टीका लगवाया उसे बहुत खुशी हो रही है, साथ ही अपने आप को सुरक्षित भी महसूस कर रही है। उसने कहा कि टीकाकरण के बाद इसके सभी प्रोटोकॉल को पालन भी करना है साथ ही सरकार के निर्देशों के अनुसार ही चलना है। रोशन युवा लाभार्थी ने बताया  कि उसका रजिस्ट्रेशन उसके चाचाजी ने किया था और जिला महिला अस्पताल में उसका सेंटर मिला जहां पर वह सुबह से  ही आ गया था, लाइन लंबी थी, लेकिन बड़ी ही आसानी से टीकाकरण हो गया साथ ही कोविड-19 जरूरी गाइडलाइन है उसका पूरा पालन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *