सातवीं मोहर्रम में अलम व दुलदुल का निकला जुलूस
o चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की निगाह, तैनात रहे पुलिसकर्मी
मऊ। मुंशीपुरा अन्जुमन मासूमियां के तत्वावधान में सातवीं मोहर्रम में अलम व दुलदुल का जुलूस इमाम चौक से मन्जर इमाम एडवोकेट के घर के पास से निकला और अपने कदीमी रास्ते होते हुये कर्बला रेलवे क्रासिंग सैय्यद बाबा की मजार तक गया और मिट्टी लेकर इमाम चौक से वापस आया। जुलूस में हाय हुसैन की आवाज की गूंज रही। इसी क्रम में अम्मा बार-बार गला मेरा दुखता है व शाह का नन्हा सिपाही कर्बला में आ गया नौहे को जाहिद इमाम ने पढ़ा और कर्बला का वाक्या बयान किया। इसी क्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने नौहाख्वानी की जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा।


