खास-मेहमानचर्चा में

किसान अब अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनने वाला है : मोदी

गोरखपुर में प्रधानमंत्री मोदी कहिन… 

महामिलावटी लोगों को 10 साल में एक बार किसान याद आता है, वे रेवड़ी बांट कर वोट बटोरते हैं। किसान सम्मान योजना की घोषणा पर इन विरोधियों के चेहरे लटके थे। जैसे लग रहा था वे मरे पड़े हैं। मोदी विपक्ष पर भारी पड़ेगा।विपक्षियों ने 6 लाख करोड़ में सिर्फ 52 हजार करोड़ किसानों को माफ किया। अफवाह व झूठ से बचे किसान। मेरी योजना हर साल, साल में तीन बार 75 हजार करोड़ किसान के खाते में जमा होगा।
इनकी (विपक्षी) योजना वोट बटोरने व किसान के आंख में धूल झोकने की है। कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया है। मेरी योजना से 100 में 90 का फायदा होगा। यह नया भारत है इसमें केन्द्र सरकार जो पैसा भेजती है वह सीधा पात्र के खाते में भेजती है। वह दिन लद गये जब 1 रूपया में से केवल 15 पैसा खाते में पंहुचता था। अब एक का एक रूपया खाते में पंहुचेगा। जिसका खाता नहीं है वह खाता खुलवाए, मैं किसी बिचौलिए के हाथ में पैसा नहीं जाने दूंगा। मेरी सरकार नई व्यवस्था का निर्माण कर रही है। नामुमकिन को मुमकिन कर रही है। नीम कोटिंग कराकर खाद की कालाबाजारी रोकी।
किसान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बन्द करें। मधुमक्खी, रेशम, पशुपालन आदि को भी हम गति दे रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड से पहले एक लाख का ऋण मिलता था अब एक लाख साठ हजार बिना गारंटी ले पाएंगे। इस योजना में दुग्ध, मछली पालको को दो लाख रूपये का क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा फसलों की सहित कीमत किसानों कोदी। किसानों की सच्ची सेवा मैनें की। देसी गाय व भैंस को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग बनाया जाएगा। किसान ऊर्जा एवं सुरक्षा अभियान योजना की शुरूआत भी कर दी है। जिसमें किसानों को सोलर से सिंचाई का लाभ मिलेगा। किसान अब अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनने बाला है।
खेत में बांस उगा कर अब आप व्यवसाय कर सकते हैं। पहले इसकी छूट नहीं थी बांस से जुड़े कानून को बदल दिया गया है। खाद कारखाना एक बार फिर गोरखपुर की पहचान बनने वाला है। गोरखपुर का एम्स का ओपीडी भवन सेवा के लिए समर्पित है आज से हम मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। पूर्वांचल के दिन बदल रहे हैं हमारी सरकार का प्रयास गोरखपुर समेत आसपास के जिलों को स्वच्छ इंधन गैस आधारित अर्थव्यवस्था को भी विकसित करने का प्रयास है। कोई किसी जाति, वर्ग का हो उसको हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना तय हैं। देश दुनिया के सर्वे बता रहे हैं कि भारत तेजी से गरीबी से बाहर आ रहा है। इसलिए यह सब कुछ हो पा रहा है कि आपने 2014 में एक मजबूत सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया था। गरीब के हित में हमारी सरकार बड़े बड़े लोगों से बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों से इसलिए निपट पा रही है कि आपने मुझे बहुमत दिया तथा फैसले लेने की ताकत दी है। यह ताकत ऐसी ही बनी रहे। आपका आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे इसी शुभकामना के साथ मेरे देश के सभी किसानो भाइयों को इस महत्वपूर्ण योजना के शुरुआत के समय सर झुका कर सम्मान कर रहा हूं। हम आगे भी देश की सेवा करना चाह रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *