बस्ती में पुलिस पिटाई से किशोर की मृत्यु अत्यन्त दुखद : मुरली मनोहर
मऊ। राष्ट्रवादी युवा ब्राम्हण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को जिलाधिकारी,मऊ के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट को तीन सुत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से माँग करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना के उभाई ग्राम निवासी आदर्श उपाध्याय को दुबौलिया थाने के पुलिस नें गिरफ्तार किया था जिसकी पुलिस पीटाई से किशोर की मृत्यु हो गयी थी! उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराकर सभी दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने, कठोर से कठोर कार्यवाही करनें और पीड़ित परिवार को भरण पोषण हेतु एक करोड़ रूपये मुआवजा और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। श्री पाण्डेय ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा सरकार की ठोको पुलिस नें एक और निर्दोष की जान ले ली। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। शासन सत्ता से सरकार का नियंत्रण समाप्त हो चुका है। उ0प्र0 की जनता खौफ की जिन्दगी जी रही है। हर आदमी भयभीत है डरा व सहमा है। इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवा ब्राम्हण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पाण्डेय नें कहा कि जबतक मृतक सौरभ उपाध्याय के परिवार को न्याय नही मिल जायेगा हम लोग संघर्ष जारी रखेंगे। एड0मधुसूदन त्रिपाठी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), एड0 गौरव पाण्डेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), केशव पाण्डेय, हंसनाथ तिवारी, सौरभ उपाध्याय, विन्धेस्वरी पाठक (राष्ट्रीय महासचिव) आदि मौजूद रहे।