होशिल सिंह की 21 पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर किया नमन्
मऊ।DCSK PG कालेज mau के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष होशिल सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वे वर्ष 2004 में अपने साथियों के साथ मैहर से दर्शन करके लौट रहे थे। प्रयागराज के बेली थाना के समीप उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे होशिल सिंह के साथ अंजनी सिंह, कृष्ण कुमार सिंह व सर्वजीत सिंह की मौत हो गई थी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे अशोक सिंह ने कहा कि होशिल सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे उन्होने छात्र राजनीति को एक नया दिशा प्रदान किया था। भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने कहा कि होशिल व उनके साथियों का असमय जाना उनके परिवार ही नही पूरे जनपद की क्षति है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रहे संजीव जायसवाल उर्फ डिम्पल ने किया एवं संचालन अश्वनी कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।
इस दौरान गनेश सिंह, उपेंद्र सिंह पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ, भगवान यादव, अमरजीत खरवार पूर्व सभासद, विकास सिंह निकुम्भ, अनिल सिंह, आलोक सिंह, वैभव सिंह, सन्तोष सिंह, अमित पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।